शिक्षकों को टीईटी से छुटकारा नहीं..पढ़ाई भी कराएगा डीपीआई…

डीपीआई…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी कक्षाओं का रिजल्ट सुधारने रेमेडियल और एक्सट्रा क्लास लेने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक अब खुद ही कोचिंग में बैठे नजर आ सकते हैं। वजह, एक तरफ लोक शिक्षण संचालनालय ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर दी है, दूसरी तरफ वह शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को टालने के मूड में भी नहीं है। इतनी दरियादिली विभाग जरूर दिखा रहा है कि स्पेशल कोचिंग लगाकर शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी ताकि उनकी पढ़-लिखकर वे नौकरी बचा सकें। सितंबर में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही डीपीआई ने टीईटी आयोजित करने का आदेश जारी कर दिया था। इसमें कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी के माध्यम से जुलाई-अगस्त में पात्रता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। परीक्षा के पहले संचालनालय इसी माह से कोचिंग की तैयारी कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक इसमें सफल हो सकें। यह स्पेशल कोचिंग ऑनलाइन होगी और यू ट्यूब के माध्यम से शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी तैयारी भी विभाग ने शुरू कर दी है।

Related Articles