यूपीएससी: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिस जारी, आज से आवेदन शुरू

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इस भर्ती के जरिये ग्रुप ए और ग्रुप बी के इंजीनियरिंग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 16 सितंबर से छह अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है। परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

Related Articles