प्रधानमंत्री बोले- बच्चें! बड़े सपने देखो… अलग सोचो और बनो निडर

प्रधानमंत्री

बिच्छू डॉट कॉम। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई के दौरे पर युवाओं को बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। आज दुनिया जिन समाधानों की तलाश कर रही है, उन्हें देने की ताकत देश के युवाओं के पास है। यह दौरा 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद टीवीके की जीत और अभिनेता विजय के सीएम बनने के बाद पीएम मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा था। इस दौरान सीएम विजय और पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो में एक साथ सफर भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि शहरीकरण कोई चुनौती नहीं बल्कि एक अवसर है। उन्होंने बताया कि 2014 में देश के केवल 5 शहरों में मेट्रो सेवा थी, जो आज बढक़र 25 शहरों तक पहुंच चुकी है। पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के तहत 14.6 किलोमीटर लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने खुद ट्रेन में यात्रा की, जिसमें मुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया।

Related Articles