हर बंगाली के मन में मां गंगा की खास जगह: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक गौरांगो बिस्वास को पहले गले लगाया फिर एक हजार रुपए भी दिए। पीएम ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा-हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।  पीएम ने लिखा-सुबह कोलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया। ये एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का। साथ ही ये अवसर था नाविकों से मिलने का भी, जो मेहनती होते हैं और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Related Articles