
बिच्छू डॉट कॉम। भारत समेत दुनियाभर में एआई की चर्चा है। हर जगह किसी दफ्तर की प्लानिंग तक में एआई छाया हुआ है। इसके बावजूद भारत में एआई स्टार्टअप नौवें स्थान पर मौजूद है, जबकि आईटी सेक्टर के स्टार्टअप सबसे ज्यादा हैं। आरटीई के तहत डीपीआईआईटी से मिले एक जवाब में बताया है कि भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या के मामले में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विस सबसे टॉप पर बनी है। वहीं, मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में अब उत्तर प्रदेश अब कर्नाटक के काफी करीब पहुंच चुका है। 2,45,433 मान्यता प्राप्त संस्थाओ में से सिर्फ 7,825 स्टार्टअप ने एआई को अपना मुख्य बिजनेस बताया है। टोटल स्टार्टअप में एआई स्टार्टअप के हिस्सेदारी की बात करें तो यह सिर्फ 3.2 परसेंट है। एआई इंडस्ट्री लिस्ट में 9वें स्थान पर मौजूद है। आईटी में 27,830 स्टार्टअप भारत में रजिस्टर्ड हैं और सूची में सबसे ऊपर है। आईटी इंडस्ट्री की कुल मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में हिस्सेदारी 11.3 परसेंट की है।
