
बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को देश हित में तीन अहम फैसलों की घोषणा की। त्योहारों के मौसम में सरकार ने 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रदर्शन-आधारित बोनस को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस 78 दिनों के वेतन के बराबर होगा, जिसकी कुल लागत 2,009 करोड़ आएगी। उन्होंने इसे मेहनती रेल कर्मियों के लिए दिवाली का विशेष उपहार बताया। कैबिनेट ने एक अन्य प्रमुख फैसले में आईडीबीआई बैंक में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने कनाडा स्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की सहायक कंपनी को रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दी। यह सौदा 52,878.08 करोड़ में तय हुआ है।
