झुंझुनूं में भीषण सडक़ हादसा, कार पलटने से 3 की मौत, एक घायल

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रविवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। मंड्रेला रोड पर एक कार के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक चलती कार के सामने आ गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कई मीटर तक उछलते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय, गौरव और सुनील के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं के रहने वाले थे। वहीं, चौथा व्यक्ति जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग सोनासर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Related Articles