
बिच्छू डॉट कॉम। दीवाली के त्योहारी सीजन से पहले सर्राफा बाजार से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मंगलवार को बाजार खुलने पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,530 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह लुढक़कर 1.38 लाख रुपए पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी 1,372 रुपए सस्ती होकर 1.80 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर बिकी। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में प्रति 10 ग्राम सोना 1,39,520 रुपए, रायपुर में भी 1,39,520 रुपए, भोपाल, पटना और लखनऊ में 1,39,420 रुपए, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में 1,39,370 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। इससे जनता को बड़ी राहत मिली है।
