सुभाष चंद्रा समेत ३ दिग्गजों पर एफआईआर दर्ज, धोखाधड़ी का केस दज

सुभाष चंद्रा

बिच्छू डॉट कॉम। 22 हजार करोड़ के देनदारी साढ़े छह करोड़ में खत्म करने को लेकर चर्चा में आए एसेल ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कस गया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की शिकायत पर सीबीआई ने चंद्रा और एसेल ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एनसीएलटी के फैसले के बाद दर्ज की गई शिकायत में सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप की तीन कंपनियों, उनके निदेशकों पर 1322 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा की गई शिकायत में सुभाष चंद्रा के विदेश भागने की भी आशंका जताई गई है। एफआईआर सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय में स्थित बैंकिंग एंड सिक्यूरिटी फ्राड डिविजन में दर्ज किया गया है।

Related Articles