गृह मंत्री शाह बोले- भारत को दिसंबर 2029 तक नशा-मुक्त बनाने का संकल्प

गृह मंत्री शाह

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक घोषणा की है। दिल्ली स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को पूरी तरह नशा-मुक्त (ड्रग्स-मुक्त) करने का संकल्प लिया। गृह मंत्री ने 2026 के शेष समय और आगामी तीन वर्षों में देशवासियों और पुलिस बलों से इस बुराड़ी के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लडऩे का आह्वान किया। शाह ने कहा- 31 दिसंबर, 2029 तक भारत से ड्रग्स की समस्या का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स का कारोबार न केवल युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ डालने के साथ-साथ देश-विरोधी संगठनों को भी आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। शाह ने राज्यों से आह्वान किया कि नई पीढिय़ों को नशे के कुप्रभावों से सुरक्षित बचाने के लिए इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

Related Articles