तपने लगा अप्रैल..एमपी-यूपी में पारा 41 डिग्री के पार

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी तापमान 41 डिग्री के पार चला यगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी।16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।  प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। बांदा 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेशभर में चल रहीं पछुआ यानी पश्चिम से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है।  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा।  

Related Articles