बेटे ने किया दावा: कोविड के टीके के कारण हुई थी शेन वॉर्न की मौत

शेन वॉर्न

महान क्रिकेटर शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवत: कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी, जो उन्हें काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे। जैक्सन ने पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी। जैक्सन ने कहा- मुझे पक्का लगता है कि इसमें (कोविड टीके का) हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई।  जैक्सन ने कहा-यह एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा सोचता रहता हूं। उन्होंने कहा, जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया।

Related Articles