डीएस के घर मिला 2 किलो सोना, 20 चांदी और 43 लाख कैश

डीएस

बिच्छू डॉट कॉम। तेलंगाना के एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संकीरेड्डी भीम रेड्डी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसमें विला, लग्जरी अपार्टमेंट, कमर्शियल प्रॉपर्टी, 50 एकड़ से अधिक जमीन, कैश, सोना और निवेश शामिल हैं। इसके बाद एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया और 16 जगहों पर छापेमारी की। डीएसपी के घर और उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, बेनामीदारों और सहयोगियों से जुड़ी 15 अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, एसीबी की टीम ने डीएसपी के घर से 3.6 लाख और एक बेनामीदार के घर से 40 लाख कैश बरामद किया।  उन्हें दो किलो सोने के गहने, 20 किलो चांदी का सामान और 19.91 लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी मिला। टीम को संगारेड्डी जिले के जहीराबाद में 3.5 एकड़ कृषि भूमि, कर्नाटक में 6 एकड़ और 38 एकड़ जमीन, बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में एक एकड़, विकाराबाद जिले के मोमिनपेट में दो एकड़ और मुचिंताला गांव में 4.20 एकड़ जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी मिले। डीएसपी के घर पर विदेशी शराब की 23 बोतलें भी मिलीं और उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सूचित किया।

Related Articles