पॉलिसी: इजरायल ने मुस्लिम देशों के क्रू पर लगाया बैन

इजरायल

बिच्छू डॉट कॉम। फ्लाईदुबई की घटना के बाद, एयर फ्रांस ने इजराइल के नियमों को मानते हुए पाकिस्तानी और मुस्लिम-देशों के क्रू सदस्यों पर रोक लगा दी है। एयर फ्रांस ने पुष्टि की है कि वह इजरायल के नए नियमों का पालन कर रहा है। इन नियमों के तहत कुछ खास देशों के फ्लाइट क्रू सदस्यों को इजरायल के लिए फ्लाइट उड़ाने की इजाजत नहीं है। इजरायल की यह पॉलिसी 31 देशों के नागरिकों पर असर डालती है, जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम-बहुसंख्यक देश हैं, जैसे पाकिस्तान, ईरान, सऊदी अरब, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया। एयर फ्रांस ने एक बयान में कहा, सभी एयरलाइनों की तरह, एयर फ्रांस को भी उन देशों के अधिकारियों द्वारा बनाए गए एंट्री नियमों का पालन करना होता है जहां वह अपनी सेवाएं देती है, चाहे वे नियम उसके ग्राहकों के लिए हों या कर्मचारियों के लिए।

Related Articles