इजरायल का हमला, ईरान ने फिर से बंद कर दिया होर्मुज

बंद कर दिया होर्मुज

बिच्छू डॉट कॉम। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के बाद दोनों देशों ने होर्मुज को खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन ईरान ने सीजफायर उल्लंघन के चलते फिर एक बार होर्मुज बंद कर दिया है। तेहरान ने फिर एक बार होर्मुज बंद करने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के भरोसा तोडऩे और लेबनान में इजरायल के युद्ध विराम का उल्लंघन करने के कारण होर्मुज को बंद किया गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान होर्मुज को बंद कर रहा है। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद युद्ध समाप्त करने को लेकर 14 बिंदुओं का समझौता हुआ है। इसे इस्लामाबाद समझौते का नाम दिया गया है।

Related Articles