
बिच्छू डॉट कॉम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचकानी बयानबाजी की तीखी आलोचना की है। ट्रंप ने अपने ही अंदाज में दावा किया था कि हाल ही में हुए जी-7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने की मिन्नत की थी। वह मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं। मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया। मेलोनी ने इन बातों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया और सहयोगियों के साथ ट्रंप के बर्ताव पर निराशा जताई। मेलोनी ने इटालियन प्राइड को याद दिलाते हुए कहा कि न तो मैंने मिन्नतें की और न ही इटली ने। शुक्रवार को मेलोनी ने ट्रंप की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। मेलोनी ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा हैं
