नेपाल की बाढ़ में बहकर आए बैंक के लॉकर पर डाका

लॉकर पर डाका

बिच्छू डॉट कॉम। बाढ़ में बहकर आए बैंक के सेफ को तोडक़र उसमें से रकम निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना धादिंग जिले के त्रिशूली नदी क्षेत्र में हुई, जहां भीषण बाढ़ के दौरान एक बैंक का सेफ पानी में बहकर आ गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपए नकद बरामद किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मिलकर की। सशस्त्र पुलिस के सह-प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बाढ़ के तेज बहाव में किसी बैंक का सेफ बॉक्स बह गया था और वह त्रिशूली नदी के किनारे जा फंसा। इसके बाद कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए सेफ को तोडऩे की कोशिश की, ताकि उसमें रखी रकम निकाली जा सके। जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles