स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही के मामलों को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब भगवान नहीं, रुपए कमाने की मशीन बन गए हैं। जनता उन्हें भगवान की जगह दानव के रूप में देखने लगी है। सांसद ने कहा कि उनका वश चले तो सभी डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस निरस्त कर चिकित्सा का अधिकार समाप्त कर दें। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी तय करने और लापरवाह डॉक्टरों को सेवा से हटाने की मांग भी की। सांसद का यह बयान गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, संजय गांधी अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद आया है। ऐसा कहने वालों से तो लगता है कि भारत देश में होने वाली हर मृत्यु चिकित्सक की लापरवाही के कारण हो रही है। अगर ऐसा ही है तो चिकित्सकों का बायकाट कर देना चाहिए और ऐसा किया तो 6 महीने में उसके परिणाम भी मिल जाएंगे।
03/11/2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
इतिहास के अनछुए नायकों पर दी जाएगी 24…
- 03/11/2026
थेटे के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन में भी दर्ज…
- 02/11/2026
