ट्विषा शर्मा मौत केस: गिरिबाला के प्रभाव से भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई मुश्किल

ट्विषा शर्मा मौत केस

बिच्छू डॉट कॉम। ट्विषा शर्मा मौत केस में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि भोपाल में इस केस की निष्पक्ष सुनवाई होना बेहद मुश्किल है। सीबीआई के अनुसार, केस की मुख्य आरोपी और ट्विषा की सास गिरिबाला सिंह पूर्व में जिला जज रह चुकी हैं, जिसके कारण उनका स्थानीय स्तर पर काफी प्रभाव है। सीबीआई ने आशंका जताई है कि गिरिबाला अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर निचली अदालत की कार्रवाई को प्रभावित कर सकती हैं और गवाहों पर दबाव बना सकती हैं। हलफनामे में सीबीआई ने कहा-घटना के तुरंत बाद आरोपी गिरिबाला ने मौके को अपने हिसाब से संभालने और सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इस बीच, मृतका ट्विषा के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस के ट्रायल को मध्य प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने निष्पक्ष न्याय के लिए मामले की सुनवाई दिल्ली में कराने की प्राथमिकता दी है।

Related Articles