खुलासा: ब्रिक्स सम्मेलन के समय से ही पाक हैंडल से लगातार उगला जा रहा था जहर

पाकिस्तान की ओर से ब्रिक्स सम्मलेन के समय से ही देश का माहौल खराब करने और भारत सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगला जा रहा है। अब तक पाकिस्तान की ओर से देश में दंगे भडक़ाने व माहौल खराब करने वाले 100 से ज्यादा फर्जी भडक़ाऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) की शुरूआती जांच में यह खुलासा हुआ है। आईएफएसओ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि अभी तक 100 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए हैं। आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसएसओ की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान हैंडल अनुजश्री तिवारी इंडियन नाम के हैंडल से भारत में बहुत ही ज्यादा भडक़ाऊ फर्जी वीडियो लगातार भेजे जा रहे हैं।

Related Articles