प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। तिवारी ने पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। तीनों पदाधिकारी बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदभार संभालेंगे। इसके बाद मैराथन बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। पहले वे प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब बुधवार सुबह 10.30 बजे लालघाटी स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। बिप्लब कुमार देब को हाल ही में मध्यप्रदेश भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
30/09/2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
प्रदेश में बंद बस स्टैंड फिर होंगे शुरू,…
- 30/09/2026
जूनियर वकीलों को न्यूनतम स्टाइपेंड के लिए 6…
- 30/09/2026
2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा सेवा मेरा…
- 30/09/2026
पटवारियों की पदोन्नति में 50 साल आयु का…
- 29/09/2026
