नीरू को ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड, गुलवीर ने मेडल की लगाई हैट्रिक

एशियन गेम्स 2026 11वां दिन भारतीय टीम को आठ गोल्ड, 21 रजत और 25 कांस्य पदक मिल चुके हैं और कुल पदकों की संख्या 5४ पहुंच गई है। भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर आ गया है। भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। 10 दिन पहले फ्लू के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। भारतीय महिला टीम ने 4&400 मीटर रिले में 3 मिनट 29.69 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का एशियन गेम्स में छठा गोल्ड है। एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की। इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। मंगलवार को  भारत ने 4&100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज जीता। टीम ने 41.06 सेकेंड में रेस पूरी की। गुरिंदरवीर सिंह ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, स्नेहा ने बढ़त बनाए रखी। अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ा। आखिरी लेग में हरिता ने दौड़ लगाकर भारत को पोडियम पर पहुंचाया।


Related Articles