
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने शाहपुरा के पास क्षतिग्रस्त हो रहे जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण की स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। तन्खा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गडकरी ने स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी उन्हें दी और कार्य जल्द प्रारंभ करने का आश्वासन आश्वासन दिया। जनता को हुई असुविधा के लिए उन्होंने खेद भी जताया है।
