मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में ग्रामीण क्षेत्रों में बस कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोडक़र ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जाएगा। मप्र यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड अंतर्गत द्ममोबिलिटी विजऩ: 2030 का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15,000 से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित की जाएंगी। इससे प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही 180 से अधिक आधुनिक बस स्टैंड्स, टर्मिनल्स और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत संचालित होने वाली सभी बसों की निगरानी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मप्र यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एवं उसकी 7 सहायक कंपनियों में अत्याधुनिक कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों से बसों के संचालन, लोकेशन, टाइमिंग एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक बसों में महिला और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सभी बसों को 7 सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और रियल-टाइम व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है।
10/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
डिप्टी सीएम देवड़ा और शुक्ला विभागीय आफत से…
- 10/09/2026
हाईकोर्ट की नई वेबसाइट ठप, जांच के दिए…
- 10/09/2026
