हाईकोर्ट की नई वेबसाइट ठप, जांच के दिए निर्देश

मप्र हाईकोर्ट की नई वेबसाइट में लगातार तकनीकी गड़बडिय़ों, बफरिंग और हैंगिंग की समस्या पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताई। बेंच ने रजिस्ट्रार केएस कुशवाह को सात दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 दिन में विशेषज्ञों की टीम से थर्ड पार्टी ऑडिट कराने को कहा है। बेंच बुधवार को सागर के आदित्य सोनी की अपील पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता आलोक वागरेचा और अभिनेष सोनी ने आवेदक की ओर से जमानत आवेदन पर पक्ष रखा। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वेबसाइट का उपयोग किया, लेकिन वह हैंग होती रही।

Related Articles