बहुवर्षीय बिजली टैरिफ पर आज जनसुनवाई

बहुवर्षीय बिजली टैरिफ

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र विद्युत नियामक आयोग मंगलवार दोपहर 12 बजे बहुवर्षीय बिजली टैरिफ को लेकर जनसुनवाई करेगा। प्रस्तावित टैरिफ पांच वर्ष, यानी 2027-28 से 2031-32 तक प्रभावी रहेगा। इसी टैरिफ के आधार पर हर वर्ष बिजली की दरें निर्धारित की जाएंगी। आयोग ने डेढ़ माह पहले प्रस्ताव पर दावे-आपत्तियां आमंत्रित की थीं। प्रस्ताव में वितरण हानि को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.25 प्रतिशत करने का प्रावधान किया है। विद्युत मामलों के जानकार राजेंद्र अग्रवाल का दावा है कि वितरण हानि बढ़ाने के प्रस्ताव से इस साल से दरों में 10 से 20 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है।

Related Articles