झीरम घाटी केस: सभी 10 आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

झीरम घाटी केस

बिच्छू डॉट कॉम। झीरम घाटी हमले के 13 साल पुराने केस में एनआईए की विशेष कोर्ट ने शनिवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने केस में बचे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। लंबे समय से इस मामले के फैसले का इंतजार कर रहे पीडि़त परिवारों के लिए इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। इससे पहले अदालत ने 12 अगस्त को दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे 31 अगस्त के बजाय शनिवार को जारी किया गया। यह मामला 25 मई 2013 का है। जब कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान दरभा की झीरम घाटी में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 32 लोगों की मौत हुई थी। एनआईए ने 40 मुख्य आरोपियों समेत 150 पर एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें से 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जबकि शेष 10 आरोपी हिरासत में हैं। अभियोजन पक्ष की तरफ से 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

Related Articles