इमरती ने कृष्णा गौर को गले लगाकर कहा, मैं तो कहती हूं रामराजा मुख्यमंत्री बना दें

कृष्णा गौर

बिच्छू डॉट कॉम। अपने बयानों को सुर्खियों में रहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी ने एक बार फिर अपने बयान से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रविवार को धार्मिक नगरी ओरछा स्थित रामराजा मंदिर परिसर पहुंचीं इमरती देवी की मुलाकात राज्य की पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर से हुई। मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया। इसी दौरान इमरती देवी ने मीडिया और समर्थकों के सामने कहा, मंत्री जी, बड़े दिनों में मिली हो! मैं तो कहती हूं कि रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें। इस पर मंत्री गौर भी मुस्करा दीं। इमरती देवी की यह बात सुनते ही मंत्री कृष्णा गौर कुछ देर के लिए चौंककर रुकीं, फिर हंसते हुए उनके पास आई, बेहद नजदीक से कुछ कहा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। दरअसल, मंत्री कृष्णा गौर और पूर्व मंत्री इमरती देवी रविवार को प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति में शामिल होने ओरछा पहुंची थी।

Related Articles