उन्हाले पीसीसीएफ और प्रशांत कुमार ह्यसिंह वन संरक्षक बने

वन संरक्षक बने

बिच्छू डॉट कॉम। राज्य शासन ने दो वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी और मप्र भवन, नई दिल्ली में पदस्थ अपर आवासीय आयुक्त/अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रकाश उन्हाले को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इधर, खंडवा में डीएफओ (कार्य आयोजना) के पद पर कार्यरत 2009 बैच के आईएफएस प्रशांत कुमार सिंह को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए यथावत पदस्थ किया गया है।

Related Articles