आयकर रिटर्न: नॉन ऑडिट टैक्स पेयर्स के लिए अंतिम सप्ताह

आयकर रिटर्न

बिच्छू डॉट कॉम। आयकर विभाग में नॉन ऑडिट वाले टैक्स पेयर्स के लिए असेसमेंट ईयर 2026-27 का इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने (31 अगस्त) के लिए अब छह दिन का ही समय बचा है। ऐसे टैक्स पेयर्स जिनकी आमदनी बिजनेस अथवा प्रोफेशन से है और जिन्हें टैक्स ऑडिट की जरूरत नहीं है उन्हें मुख्य रूप से आईटीआर-3 और आईटीआर-4 फार्म जमा करना है। सूत्रों का कहना है कि टैक्स पेयर्स अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अंतिम तारीख तक आयकर रिटर्न दाखिल न कर पाने की स्थिति में आईटी एक्ट के अनुसार जुर्माने का प्रावधान है।

Related Articles