पॉवर जनरेटिंग कंपनी के वाणिज्य कार्यालय को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन

पॉवर जनरेटिंग कंपनी

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के कार्यालय को मुख्यालय स्थित निदेशक (वाणिज्य) अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। वाणिज्य कार्यालय को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के मानकों के अनुपालन पर मिला है। इस बारे में कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक पॉवर जनरेटिंग कंपनी के 15 कार्यालयों को आईएसओ प्रमाणपत्र मिल चुका है।

Related Articles