भोपाल साइबर को मिला एक्सीलेंस इन साइबर पुलिसिंग का अवॉर्ड

भोपाल साइबर

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर पुलिसिंग में किए जा रहे नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। भोपाल साइबर क्राइम के उप निरीक्षक भरतलाल प्रजापति को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 6 एवं 7 अगस्त को आयोजित फ्यूचर क्राइम समिट-2026 के दौरान फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) द्वारा एफसीआरएफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026-एक्सीलेंस इन साइबर पुलिसिंग से सम्मानित किया गया है। साइबर क्राइम के उप निरीक्षक भरतलाल प्रजापति को यह सम्मान इन्वेस्टीगेशन कैंप के विकास तथा साइबर पुलिसिंग एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया है।

Related Articles