बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 अन्य उम्मीदवार बाहर हो गए हैं। पहले दिन 2 और दूसरे दिन 17 उम्मीदवार बाहर हुए थे। इस तरह अब तक 30 उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता के वोट संबंधित उम्मीदवारों को स्थानांतरित किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल और दीपक अवस्थी ने चुनाव से बाहर होने वाले उम्मीदवारों के नामों की जानकारी सार्वजनिक की है।
09/08/2026
0
12
Less than a minute
You can share this post!
