जीवनरक्षक दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। देश की शीर्ष अदालत की सख्ती के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस भी सक्रिय हुई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने दवा की कीमतें कम करने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए ऐसी व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है जिससे दवा की कीमत में उन्हें राहत मिल सके। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैंसर दवाओं की कीमत पर नियंत्रण के लिए आवाज उठाई है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र प्रेषित किया है। जीतू पटवारी ने अपने पत्र में देश में कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक पारदर्शी व जनहितैषी व्यवस्था बनाने की जरूरत जताई गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी यह पत्र पोस्ट किया है। राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा कि कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए जिसमें दवाओं की कीमतें उनकी लाचारी या मजबूरी देखकर तय न हो। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से दवाइयों को सस्ता करने की मांग की। जीतू पटवारी ने अपने पत्र में कैंसर के महंगे इलाज और जीवन रक्षक दवाओं के दाम नियंत्रित करने की बात कही। उन्होंने आग्रह किया है कि ये दवाएं आम जनता की पहुंच में लाने की कोशिश की जाए।
भाजपा राज में स्वास्थ्य
