सावन शिवरात्रि तक 4.5 करोड़ कांवडि़ए करेंगे जलाभिषेक

सावन शिवरात्रि

बिच्छू डॉट कॉम। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवडिय़ों पर गुलाब के फूलों की पंखुडिय़ां बरसाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में पवित्र कांवड़ यात्रा चल रही है और भगवान शिव के भक्त हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि सावन शिवरात्रि तक करीब 4 से 4.5 करोड़ भक्त हरिद्वार से पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी कांवडिय़ों का स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। कांवडिय़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता है। योगी ने कहा-कांवडि़ए अपनी भक्ति के साथ सामाजिक एकता, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय अखंडता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। जाति, प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर शिवभक्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और उनकी हर सांस भगवान शिव को समर्पित है।

Related Articles