पटना में युवक की मौत पर बवाल, 10 गाडिय़ां फूंकीं

गाडिय़ां फूंकीं

बिच्छू डॉट कॉम। पटना में सडक़ हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे रोक दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तनाव और बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाडिय़ों, बसों और बाइक समेत 10 वाहनों में आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दी। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। पत्रकारों से मारपीट की। मौके पर 9 थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब प्रशासन आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने तोडफ़ोड़, आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles