
बिच्छू डॉट कॉम। नानाजी देशमुख द्वारा चित्रकूट में स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) का नया अध्यक्ष रायपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पूणेंदु सक्सेना को बनाया गया है। वहीं संगठन सचिव के रूप में अभय महाजन को दोबारा नियुक्त किया गया है। विद्याभारती के प्रांत सह संगठन मंत्री रहे आलमपुर (भिंड) के अनिल अग्रवाल को सह संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। अग्रवाल को संगठन के विस्तार और विभिन्न प्रांतों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले दिनों चित्रकूट में डीआरआई प्रबंध समिति और साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी समेत 70 सदस्यीय कार्यसमिति गठित की गई है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2030 तक यानी पांच के लिए रहेगा। अध्यक्ष के अलावा प्रधान सचिव का जिम्मा नागपुर के निखिल मुंडले को सौंपा गया है।
