
बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठनात्मक पुनर्गठन के पहले चरण की समीक्षा पूरी हो गई है। हाल ही में दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्स्ग्रहित कांग्रेस अब 11 अगस्त को होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में समीक्षा रिपोर्ट पेश करेगी। बैठक में 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर मंथन होगा। दो दिन पहले दिल्ली में एआईसीसी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और अभियान प्रभारी बामसी रेड्डी ने जिला प्रभारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। फिलहाल किसी जिले की अंतिम ग्रेडिंग नहीं की गई है। अगले तीन महीने के कामकाज के आधार पर जिलों को ए, बी, सी व डी श्रेणी में रखा जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ आदि शामिल होंगे।
