पीएम मोदी से मिले वीडी शर्मा, बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें तेज

पीएम मोदी

बिच्छू डॉट कॉम। खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। वीडी शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव होना है। शर्मा ने बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने पन्ना के भगवान जुगल किशोर जी का प्रसाद भी प्रधानमंत्री को भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद वीडी शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रदेश भाजपा में निभाई भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

Related Articles