ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका अब नहीं करेगा हमला

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का ऐलान कर दिया है।ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम एशिया के देशों के बीच ईरान युद्ध  खत्म करने पर सहमति बन गई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका अब ईरान पर नए हमले भी नहीं करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों ने ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बना ली है। उन्होंने कहा कि इस प्रगति को देखते हुए फिलहाल पांच महीने पुराने इस संघर्ष में नए सैन्य हमलों के आदेश नहीं दिए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में हॉर्मूज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह से खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा। ट्रंप ने लिख-मैंने दुनिया के हित और एक सफल एवं समृद्ध ईरान के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए हमला रद्द करने पर सहमति दी है, बशर्ते जल्द समझौता हो सके। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इस्राइल ने भी अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के साथ ये समझौता पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे युद्ध समाप्त हो सके।

Related Articles