सिद्धारमैया ने कहा- भ्रष्ट हो चुकी राजनीति, चुनाव नहीं लड़ूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे बढ़ती उम्र, गिरते स्वास्थ्य और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को मुख्य कारण बताया है। एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए 79 वर्षीय सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि भले ही वे चुनावी मैदान से दूर जा रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता बनी रहेगी। सिद्धारमैया ने मौजूदा चुनावी राजनीति में आ रहे बदलावों पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि अब वह समय आ गया है जहां, यदि हम चुनाव लड़ते हैं, तो हमें लोगों को पैसे देने पड़ते हैं। आज की राजनीति पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। ऐसा लगता है कि ईमानदार राजनीति का अब कोई वजूद ही नहीं बचा है। इसी पृष्ठभूमि में मैंने भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Related Articles