विधायक संजय पाठक की कंपनी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विधायक संजय पाठक

बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनी के अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कटनी स्थित मदन मोहन चौबे वार्ड में करीब 26 वर्ष पुराने बहुचर्चित भूमि विवाद में न्यायालय के निर्णय के बाद जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण ढहा दिए और कब्जा वास्तविक वारिसों को सौंप दिया। यह मामला लगभग 22 हजार वर्गफीट बहुमूल्य भूमि से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह जमीन वर्षों पहले किराए पर ली गई थी, जिसे मामला कोर्ट में लंबित होने के दौरान 31 मार्च 2013 को विधायक पाठक की पारिवारिक कंपनी मेसर्स अतिशा कंस्ट्रक्शन को बेच दिया गया था। इसके खिलाफ भूमि के विधिक वारिसों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट का फैसला आने के बाद एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बाउंड्रीवाल व पक्के निर्माणों को तोड़ दिया।

Related Articles