भारत ने टी-20 वल्र्ड कप के बाद पहली सीरीज जीती

टीम इंडिया

बिच्छू डॉट कॉम। टी-20 वल्र्ड कप के बाद भारत ने पहली टी-20 सीरीज जीत ली है। हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 129 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लिए। प्रिंस यादव और यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 8 और वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। श्रेयस के आउट होने के बाद ईशान और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 219 रन तक पहुंचाया। 220 का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट (32) को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला विकेट लिया।

Related Articles