
बिच्छू डॉट कॉम। मप्र शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की है। जेल मुख्यालय ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इनके अनुसार सहायक ग्रेड-1, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखापाल, उप अधीक्षक (उद्योग), वरिष्ठ बुनाई प्रशिक्षक, वरिष्ठ बढ़ई गिरी प्रशिक्षक, दफ्तरी तथा जमादार के पदों पर पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके नवीन पदों के अनुरूप दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग पात्र अफसरों एवं कर्मचारियों के पदोन्नति प्रकरणों का निरंतर परीक्षण एवं निराकरण कर रहा है।
