भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारियों की बैठक की। चंद्रशेखर की यह पहली परिचयात्मक बैठक थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संभाग प्रभारी अधिक से अधिक प्रवास करें। नियमित प्रवास की रिपोर्ट भी बनाएं, अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने मंडल स्तर पर लंबित कार्यकारिणी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीरसिंह रावत, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश सहामंत्री व सांसद लता वानखेड़े, संभाग प्रभारी डा. तेज बहादुर सिंह वर्चुअल शामिल हुए। इसके अलावा खंडेलवाल एवं चंद्रशेखर ने मीडिया विभाग, इंटरनेट मीडिया विभाग, आइटी विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को भी संबोधित किया।
13/10/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
