अमेरिका से निर्वासित 100+ वेनेजुएला के नागरिक भूकंप के बाद लापता

भूकंप

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिका से डिपोर्ट (देश निकाला) किए गए 100 से ज्यादा वेनेजुएलाई नागरिक लापता हैं। जीवित बचे लोगों के अनुसार, जब भूकंप आया तब ये लोग एक होटल में ठहरे हुए थे। जो कि मलबे में तब्दील हो गया है। मियामी से एक फ्लाइट काराकस पहुंची थी। इस विमान में 146 वेनेजुएलाई नागरिक सवार थे, जिनमें 19 महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। ह्यूमन राइट्स फर्स्ट की एक पहल आईसीई फ्लाइट मॉनिटर ने इस उड़ान की जानकारी दी थी। इन लोगों को ला गुआइरा के होटल सैंचुअरी ला लानाडा में ले जाया गया था। यह इलाका 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। 58 साल की लिस्बेथ पोर्टिलो ने बताया कि वह करीब 20 अन्य लोगों के साथ होटल के मलबे से बाहर निकलने में सफल रहीं। उन्होंने देखा कि लोग बदहवास होकर सडक़ों पर भाग रहे थे। लिस्बेथ ने बताया कि वह होटल की दूसरी मंजिल पर 16 अन्य महिलाओं के साथ एक कमरे में थीं।

Related Articles