
बिच्छू डॉट कॉम। टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली 22 वर्षीय संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में संचिता उगले ने आत्महत्या की है, उन्होंने पंखे पर लटक कर फांसी लगाई और अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से संचिता के अचानक से आत्महत्या करने का मामला और भी अधिक गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।
