राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब एनडीए, छू सकता है 163 का आंकड़ा

एनडीए

बिच्छू डॉट कॉम। तृणमूल कांग्रेस में बगावत से संसद में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की संख्या बढऩे की उम्मीद है। भाजपा सरकार अहम संवैधानिक संशोधन बिल पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि राज्यसभा चुनाव का मौजूदा दौर एनडीए को दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने में मदद करेगा, लेकिन लोकसभा में टीएमसी के पाला बदलने के बावजूद वह अभी भी 363 के जादुई आंकड़े से काफी दूर है।  इधर, टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को दावा किया कि दो और सांसद बागी गुट में शामिल होने वाले हैं जिसके बाद लोकसभा में उनकी संख्या 22 हो जाएगी। नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने कहा कि बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे और एक अलग संसदीय गुट के तौर पर मान्यता की मांग करेंगे।  

Related Articles