
बिच्छू डॉट कॉम। चीन में हेलीकॉप्टर क्रैश का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक हेलीकॉप्टर खेत में क्रैश होकर दो हिस्से में टूट गया, इसके बावजूद उसके रोटर ब्लेड तेज रफ्तार में काफी देर तक घूमते रहे। कॉकपिट के अंदर फंसे पायलट और उसका साथी इधर-उधर झटके खाते रहे। एक पायलट तो हेलीकॉप्टर के दरवाजे से आधा बाहर लटका हुआ था। वह कई बार जमीन और हेलीकॉप्टर के किनारे से टकराया। पास की सडक़ पर मौजूद लोग यह सब देखकर इक_ा हो गए, लेकिन हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड लगातार घूम रहे थे, इसलिए कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ सका। दोनों पायलटों की जान सीट बेल्ट की वजह से बच गई। यह घटना चीन के वुजिन शहर में गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई।
