अब इसी हफ्ते हाई कोर्ट में दायर करेंगे चुनाव याचिका

चुनाव याचिका

बिच्छू डॉट कॉम। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म खारिज होने का मामला अब मप्र हाईकोर्ट की दहलीज पर जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से झटका लगने के बाद, अब कांग्रेस इसी सप्ताह हाई कोर्ट में इलेक्शन पिटीशन (चुनाव याचिका) दायर करने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पार्टी इस मामले को लेकर जल्द ही हाई कोर्ट जाएंगी। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी अंतिम दौर में है। चुनाव याचिका के नियमों के मुताबिक, इसके साथ चुनाव आयोग व रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए सभी आदेशों की सर्टिफाइड कॉपी (प्रमाणित प्रतियां) लगाना अनिवार्य होता है। इन सरकारी दस्तावेजों को कानूनी तौर पर हासिल करने और याचिका का ड्राफ्ट तैयार करने में 5 से 7 दिन का समय लग रहा है।

Related Articles